uttarakhand culture

My photo
uttarakhand,uttarkashi, uttarakhand, India
be happy i love my uttarakhand

Search This Blog

Sunday, 17 January 2021

संतोपथ ताल!


 संतोपथ ताल!

बद्रीनाथ धाम से 28 और माण गांव से 25 किमी की दूरी पर स्थित है संतोपथ ताल। नीलकंठ और चौखम्बा की तलहटी में लगभग 14500 फीट की ऊँचाई पर स्थित है बेहद खूबसूरत सतोपंथ झील। बर्फ के ठंडे पानी से भरे इस ताल में डुबकी लगाने का अलग ही आध्यात्मिक और रोमांच है।
संतोपथ ताल की मान्यता!
हिमालय की गोद में मौजूद सतोपंथ झील कई रहस्यों और किंवदंतियों से अटा पडा हुआ है। अपने बेपनाह सुंदरता और धार्मिक दृष्टि से ये ताल विश्व के पर्यटन मानचित्र में दर्ज़ है। यह ताल त्रिभुजाकार या तिकोना है। जिस कारण ये झील न केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। माउंटेन ट्रैक्स के सीईओ राहुल मेहता कहते हैं कि स्कन्दपुराण के केदारखन्ड में इस झील की महत्ता के बारे में जानकारी मिलती है कि ।। तद् सत्यपंथ नाम तीर्थ सर्व मनोहरम त्रिकोण, कारयैवेवत कुण्ड कल्मषनाशनम। एकादश्या हरिस्त अय स्वयमायाति पावने।। जिसका अर्थ है कि सत्यपंथ नामक तीर्थ मनोहारी है। यह तिकोने आकार का जलकुंड सर्वपाप हारी है। एकादशी दिवस पर इस सरोवर में देवतागण स्नान करते हैं। वहीं दूसरी ओर सतोपंथ झील के नाम का अर्थ है सत्य का रास्ता। शास्त्रों में कहा गया है 'सतो' मतलब 'सत्य' और 'पंथ' मतलब 'रास्ता' तो यानि मतलब हुआ सत्य का रास्ता। माना जाता है कि महाभारत के पांडव इसी मार्ग से होते हुए स्वर्गारोहणी के रास्ते स्वर्ग चले गए थे।

No comments:

Post a Comment

अनुशासन

अनुशासन                अनुशासन का अर्थ और उसका महत्व।     जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का स्थान।     अनुशासन की प्रथम पाठशाला परिवार...